बबेरू: मंझीवा गांव में विद्यालय स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित, गोविंद और शिवम ने मारी बाजी
Baberu, Banda | Oct 24, 2026 बबेरू क्षेत्र के पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय मझीवा कम्पोजिट विद्यालय मे स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जूनियर स्तर पर शिवम और प्राथमिक स्तर पर गोविंद ने दौड़ व लंबी कूद में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में नीलू, विट्टी देवी, कंचन, अंजली और राखी ने बाजी मारी है।