मरवाही: दो हाथियों का समूह मध्यप्रदेश लौट आया, एक हाथी अब भी मरवाही के घुसरिया बीट में विचरण कर रहा है
मरवाही वन परिक्षेत्र में विचरण कर रहे तीन हाथियों के समूह में से दो हाथी मध्यप्रदेश लौट गए हैं, जबकि एक हाथी अब भी मरवाही के घुसरिया बीट क्षेत्र में विचरण कर रहा है। हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग ने ग्रामीणों और किसानों को सतर्क रहने की अपील की है। रविवार शाम 6 बजे जानकारी के अनुसार, तीन हाथियों का समूह मरवाही के शिवनी बीट अंतर्गत मालाडांड के जंगल