केराकत: जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में विकास खंड मुफ्तीगंज के ग्राम पंचायत परौवा में जन चौपाल का आयोजन किया गया
ग्राम पंचायत परौवा में जन चौपाल का आयोजन किया गया। जन चौपाल में विभिन्न विभागों के द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामवासियों को योजनाओं की जानकारी दी गई।जिलाधिकारी ने आयुष्मान कार्ड के लाभार्थी लौटूं प्रसाद, सोहन चौहान, कैलाश, कमला देवी, परदेसी को कार्ड वितरित किया और कहा कि अब इस कार्ड से 05 लाख तक का मुफ्त इलाज करा सकते है। 05 लाभार्थियों को घरौनी का वितरण किया गया।