केराकत: त्रिलोचन महादेव कस्बे में शार्ट सर्किट से दो दुकानों में लगी आग, सारा सामान जलकर हुआ राख
त्रिलोचन महादेव कस्बे में लगभग 50 साल से स्थित भगवती साव बीएस किराना, जनरल स्टोर तथा मनीष गिफ्ट सेंटर समेत दो दुकानों में शनिवार को भोर में 5 बजे शार्ट सर्किट से आग लगने के कारण किराना और जनरल स्टोर केक वो गिफ्ट कार्नर की दुकान जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक व फायर ब्रिगेड गाड़ियों ने 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।