पातेपुर: पातेपुर के मालपुर की बेटी की संदिग्ध स्थिति में मौत, शव के साथ बहन के घर गए भाई एवं पिता के साथ मारपीट।
पातेपुर के मालपुर गांव की एक विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई। मृतका मालपुर गांव निवासी पन्नालाल प्रसाद की 23 वर्षीय पुत्री सोनी कुमारी है। देर रात 9 बजे के करीब शव को मायके लाया गया। जहां परिजनों में कोहराम मच गया। शब्वके साथ मृतका के ससुराल गए उसके भाई एवं पिता के साथ लोगो ने जमकर मारपीट की। जिसमें कई लोग घायल हो गए है।