🚨पिछोर में कल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का प्रस्तावित कार्यक्रम, तैयारियां तेज🚨
शिवपुरी/पिछोर- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कल 13 नवंबर को पिछोर में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।
कार्यक्रम पिछोर के छत्रसाल स्टेडियम में प्रस्तावित है। स्टेडियम में विशाल टेंट लगाने का काम चल रहा है। मंच निर्माण, बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर प्रशासन लगातार निरीक्षण कर रहा है।
प्रस्तावित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की नवंबर माह की राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
#PichhorNews #Shivpuri #MohanYadav #JyotiradityaScindia
Pichhore, Shivpuri | Nov 12, 2026