महरौनी: भौरट बांध डूब क्षेत्र से प्रभावित दर्जनों गांव के किसानों ने एडीएम से नए सर्किल रेट के आधार पर मुआवजा दिलाने की मांग की
महरौनी क्षेत्र के ग्राम छपरट, सतलीना आदि सहित दर्जनों गांव के किसानों ने अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि भौरट बांध बनने की वजह से उनके गांव की खेती की जमीन, मकान, कुआं, बंधी एवं पेड़ आदि डूब क्षेत्र में चले गए हैं। परंतु प्रभावित कई किसानों को मुआवजा नहीं मिल सका है। किसानों ने नए सर्किल रेट के आधार पर मुआवजा दिलाने की मांग की।