तालबेहट: तालबेहट कोतवाली पुलिस ने अपहरण और नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा
एसपी संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तालबेहट कोतवाली पुलिस ने अपहरण और नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म करने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, उक्त मामले में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया और न्यायालय के समक्ष भेजा गया है, वहां से जेल भेज दिया गया है।