सिरसागंज: इटावा रोड पर पुलिसकर्मी बनकर किसान से 50 हजार की टप्पेबाजी, भैंस बेचकर लौट रहा था पीड़ित, CCTV कैमरे में कैद हुई घटना
सिरसागंज नगर में पुलिसकर्मी बनकर एक किसान से 50 हजार रुपये की ठगी का मामला सोमवार को सामने आया है। सराय शेख निवासी किसान छोटे पुत्र मोहम्मद मजीद अपनी भैंस बेचकर पशु हाट से घर लौट रहे थे। इसी दौरान इटावा रोड स्थित राजपूत हॉस्पिटल के पास अपाचे बाइक सवार एक युवक ने उन्हें रोक लिया। खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए तलाशी के बहाने किसान की जेब से 50 हजार निकाल लिये।