गोला: बिसरा गांव में ट्रक ड्राइवरों में हुई मारपीट, अस्पताल में इलाज के दौरान एक की हुई मौत
गोला थाना क्षेत्र के बिसरा गांव में स्थित हाटमिक्स प्लांट में कार्यरत एक डंफर चालक को शनिवार की शाम को उसके अन्य साथी कर्मचारियों ने पीट दिया। इसकी सूचना उसने अपने स्वजनों को दिया। रात में स्वजन जब हाटमिक्स प्लांट पर पहुंचे तो वह बेहोश पड़ा था। उसे लेकर लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां से इलाज के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।