सोहागपुर: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ शहडोल ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कमिश्नर कार्यालय में कमिश्नर को सौपा ज्ञापन
शहडोल मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई शहडोल ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन कमिश्नर कार्यालय में सौपा है। संभागीय अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया है कि मजदूर दिवस के अवसर पर यह ज्ञापन कमिश्नर कार्यालय में कमिश्नर को सौपा गया है। इस दौरान भारी संख्या में मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के लोग कमिश्नर कार्यालय में मौजूद रहे हैं।