सोहागपुर: महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्कूल में उत्कृष्ट माडल स्कूलों में प्रवेश हेतु परीक्षा की गई आयोजित आयोजित
जिला मुख्यालय में स्थित उत्कृष्ट, माडल स्कूलों में कक्षा नौवीं में प्रवेश के लिए मंगलवार को प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा सात केंद्रों में आयोजित की गई। इसी क्रम में महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्कूल में भी परीक्षा आयोजित की गई, परीक्षा में कक्षा 8 वीं पास कर चुके विद्यार्थी शामिल हुए।