सोहागपुर: रेलवे कॉलोनी से रेलवे मजदूर एकता संघ के द्वारा मजदूर दिवस के अवसर पर नगर में निकाली गई बाइक रैली
जिला मुख्यालय में स्थित रेलवे कॉलोनी से बुधवार को रेलवे मजदूर एकता संघ के द्वारा मजदूर दिवस के अवसर नगर में बाइक रैली निकाली गई। रैली में संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे, इस दौरान कर्मचारियों ने लाल झंडा लेकर निकले। रैली रेल्वे कॉलोनी से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस रेलवे कॉलोनी पहुंची जहां पर रैली का समापन हुआ।