सोहागपुर: जिलेभर की पुलिस ने मुख्य मार्ग पर लगाया वाहन चेकिंग अभियान 162 वाहनों का काटा चालान पुलिस ने मंगलवार को दी जानकारी
शहडोल जिले के पुलिस ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया है कि जिलेभर की पुलिस में मुख्य मार्ग पर वाहन चेकिंग अभियान लगाकर 162 वाहनों का चालान काटकर 71200 का जुर्माना वसूल किया है। पुलिस ने बताया है कि यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जाती है इसी क्रम में यह कार्यवाही की गई है।