सोहागपुर: जिले भर की पुलिस ने 9 अलग-अलग स्थानो पर दबिश देकर 54 लीटर अवैध शराब की जप्त पुलिस ने मंगलवार को दी जानकारी
शहडोल जिले की पुलिस ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया है कि जिलेभर की पुलिस ने 9 अलग-अलग स्थानो पर दबिश देकर 54 लीटर अवैध शराब जप्त की है। पुलिस ने बताया है कि 9 लोगों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध भी दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया है कि यह कार्यवाही मुखबिर द्वारा मिली सूचना के बाद की गई है।