सोहागपुर: पुरानी बस्ती शिव मंदिर के पास कुत्तों के हमले से हिरण की हुई मौत, मौके पर वन विभाग का अमला मौजूद
जिला मुख्यालय में स्थित कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी बस्ती शिव मंदिर के पास बुधवार को कुत्तों के हमले से हिरण की मौत का मामला प्रकाश में आया है। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और अग्रिम कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए हिरण को ले गए हैं। पीएम के बाद उसे दफन किया जाएगा।