Public App Logo
Jansamasya
Police
Bihar
���ीजेपी
Uttar_pradesh
Congress
Modi
Delhi
Viral
���िल्ली
Breakingnews
���हिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Ipl
Rahulgandhi
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Education
China
Bareilly
���्रशासन
Agra
Politics
Abvp
Mumbai
Fatehpur
Jodhpur

नवादा पुलिस की गुंडागर्दी: सवाल है जब रक्षक ही बन जाए भक्षक, तो आम जनता का क्या होगा? #sonusinghjournalist

Patna Rural, Patna | Apr 21, 2026
नवादा: जिले में सोमवार शाम करीब 4 बजे पुलिस और आम लोगों के बीच टकराव का मामला सामने आया है। आरोप है कि यातायात पुलिस ने एक दूध वाहन चालक की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिसके बाद आक्रोशित भीड़ ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट कर दी। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। ड्राइवर पंचगामा डिरी के रहने वाला है जानकारी के अनुसार, चालक विकाश कुमार दूध की गाड़ी खाली करने के बाद खाली कैरेट लेने जा रहा था। इसी दौरान सोभिया के पास जाम में उसका वाहन फंस गया। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने चालक की पिटाई शुरू कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, विकाश कुमार के परिवार में एक बेटा और एक बेटी है और वह इसी वाहन से अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। परिजनों का यह भी कहना है कि वह पहले से ही किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहा है। घटना के दौरान चालक की पिटाई होते देख मौके पर भीड़ जमा हो गई। देखते ही देखते लोगों में आक्रोश फैल गया और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। गुस्साई भीड़ ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट कर दी। परिजनों का आरोप है कि घायल चालक को अस्पताल ले जाने के बजाय पुलिस उसे थाने ले गई, जहां उसकी दोबारा पिटाई की गई। उनका कहना है कि ऐसी स्थिति में सबसे पहले उसका इलाज कराना जरूरी था।

MORE NEWS