बरहेट: प्रखंड कार्यालय परिसर से डिजिटल कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर प्रखंड प्रमुख एवं बीडीओ ने क्षेत्र में किया रवाना।
बुधवार को प्रखंड प्रमुख बर्नाड मरांडी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी अंशु कुमार पांडे ने आत्मा समिति सहयोग अनुदान योजना के अंतर्गत संचालित डिजिटल कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र में रवाना किया। रथ के माध्यम से कृषकों को किसान के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के अलावे अन्य जानकारी दिया जाएगा।