प्रतापगढ़: जिलेभर में विशेष स्वच्छता अभियान जारी, स्वच्छ भारत मिशन को मिली नई गति
प्रतापगढ़। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जिलेभर में 01 अप्रैल 2026 से विशेष स्वच्छता अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई गतिविधियां आयोजित की गईं। अभियान पंचायती राज मंत्री मदनलाल दिलावर के निर्देशानुसार एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्वत सिंह चुंडावत के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है।