भभुआ: भभुआ थाना की पुलिस ने कुंज गांव से मारपीट के एक वारंटी को किया गिरफ्तार
Bhabua, Kaimur | Apr 26, 2026 भभुआ थाना की पुलिस ने मारपीट के एक वारंटी को कुंज गांव से गिरफ्तार किया है। रविवार को 4 बजे भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार थाना क्षेत्र के कुंज गांव निवासी जहीर खान के 45 वर्षीय पुत्र फिरोज खान बताया जाता है। उन्होंने बताया कि पूर्व में मारपीट के मामले को लेकर न्यायालय में मामला चल रहा था। जहां कोर्ट द्वारा वारंट जारी किया गया है।