बहराइच: रेहुआ मंसूर में हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत, मामले में एसपी ग्रामीण ने दी जानकारी, जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी
बहराइच के थाना रामगढ़ क्षेत्र अंतर्गत स्थित रेहुआ मंसूर में हुई दो पक्षों में मारपीट मामले में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ था। जिसे बहराइच मेडिकल कॉलेज से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं इस मामले में शनिवार शाम को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।