बहराइच: कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य के लिए बीएलओ व सुपरवाइजर को डीएम के हाथों मिला सम्मान
शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में 15 वे राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर आयोजित सम्मान समारोह के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश द्वारा बेस्ट इलेक्टरल प्रेक्टिस अवार्ड 2024 के अंतर्गत राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ व सुपरवाइजर को डीएम के हाथों सम्मानित किया गया।