बहराइच: बहराइच जिले में 'वोट जैसा कुछ नहीं, वोट ज़रूर डालेंगे हम' की थीम पर आयोजित हुआ राष्ट्रीय मतदाता दिवस
जिले के सभी अर्ह नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल करने तथा शत-प्रतिशत मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से ‘वोट जैसा कुछ नहीं, वोट ज़रूर डालेंगे हम’ की थीम पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम का डीएम मोनिका रानी ने मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। इस दौरान सभी कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई।