बहराइच: झिन्गहाघाट से कोतवाली नगर पुलिस ने महिला अपराध से जुड़े गंभीर धाराओं के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
बहराइच कोतवाली नगर पुलिस ने महिला अपराध से जुड़े गंभीर धाराओं के मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर ने जानकारी देते हुए शनिवार शाम को बताया कि अभियुक्त को मुखबिर खास की सूचना के आधार पर झिन्गहाघाट से गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद गिरफ्तार अभियुक्त का मेडिकल परीक्षण करने के बाद न्यायालय रवाना कर दिया गया है