बहराइच: रोडवेज के पास बस की ठोकर से तीन लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी
जिले के कोतवाली नगर इलाके के रोडवेज के पास ई रिक्शा पर बैठ रहे लोगों को बस ने ठोकर मार दी। जिससे तीन लोग घायल हो गए। जिसमें महिला की हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए हैं। वही इलाज जारी है। वहीं इसकी सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है। यह हादसा शनिवार का बताया जा रहा है।