देवबंद: थाना देवबंद पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गांव रणखंडी से किया गिरफ्तार, 8 पेटी अवैध देसी शराब व ई रिक्शा हुई बरामद
थाना देवबंद पुलिस में चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से पुलिस ने 8 पेटी अवैध देशी शराब व एक ई रिक्शा बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान देवबंद थाना क्षेत्र के गांव रणखंडी निवासी सुशील पुत्र जगदीश के रूप में हुई है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।