देवबंद: यूपी के कुख्यात अपराधी सुशील मूंछ के बेटे को देवबंद पुलिस ने किया गिरफ्तार,रिवाल्वर चोरी के मामले में चल रहा था वांछित
थाना देवबंद पुलिस ने उत्तर प्रदेश के कुख्यात अपराधी सुशील मूंछ के बेटे को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। सुशील मूंछ का बेटा देवबंद क्षेत्र के एक गांव से चोरी हुए रिवाल्वर के मुकदमे में वांछित चल रहा था। न्यायालय द्वारा उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया था। सुशील मूंछ के पुत्र विवेक उर्फ विक्की को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।