रायडीह: रायडीह के आत्मा कार्यालय सभागार में हुई बैठक, मिलिटेट्स की खेती करने वाले किसानों को मिलेगा प्रति एकड़ ₹3000
Raidih, Gumla | Sep 23, 2024 आत्मा कार्यालय रायडीह के सभागार में झारखंड मिलिटेट्स मिशन योजना को लेकर कृषक मित्रों और कृषक सलाहकारों की बैठक हुई। बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि जो मिलिटेट्स की खेती किए हैं उनको सरकार की ओर से प्रति एकड़ 3000 प्रोत्साहन राशि दिए जाएंगे। इसके लिए प्रज्ञा केंद्र में कागज़ादो की प्रविष्टि करेंगे। सत्यापन के उपरांत राशि बैंक खाता में स्थानांतरित होगी।