रायडीह: बिरकेरा में आजीविका महिला मंडल का वार्षिक आम सभा संपन्न, सुरसांग थाना प्रभारी रहे मुख्य अतिथि
Raidih, Gumla | Sep 22, 2024 बिरकेरा आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड रायडीह का वार्षिक आम सभा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन थाना प्रभारी सुरसांग ने दीप प्रज्वलित कर किया। थाना प्रभारी ने कहा महिलाएं संगठित होकर आगे बढ़ रही है यह अच्छी बात है। सामाजिक बुराइयों अंधविश्वास को मिटाने में महिलाएं आगे आए। लोग झाड़ फूंक के चक्कर में ना रहे।