सुसनेर: ग्राम सिरपोई में खेत पर काम कर रही 1 महिला की आकाशीय बिजली गिरने से मौत, 1 घायल महिला आगर रैफर
शनिवार दोपहर में ग्राम सिरपोई में खेत पर खरपतवार निकालने गई लक्ष्मीबाई पति विनोद जाटव की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई तो वही रीना पति विजय जाटव घायल हो गई। परिजनों के द्वारा दोनो महिलाओं को शासकीय सिविल अस्पताल सुसनेर में लाया गया यहा पर डॉ. द्वारा लक्ष्मीबाई के मृत हो जाने की पुष्टि की गई। वो वही घायल महिला रीना बाई को आगर जिला अस्पताल रैफर किया गया।