सुसनेर: डाक बंगले पर हाथ ठेला विक्रेताओं से लाउडस्पीकर बन्द करवाने दुकानदारों ने नप सीएमओ को दिया ज्ञापन
डाक बंगले पर हाथ ठेले वाले प्रतिदिन लाउडस्पीकर लगाकर उससे ग्राहकों को लुभाकर अपना व्यापार करते है किंतु इन लाउडस्पीकर से आसपास के दुकानदार काफी परेशान हो गए है, उनका व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है जिसके चलते ठेला संचालको का लाउडस्पीकर बन्द करवाने हेतु गुरूवार को दुकानदारों ने नप CMO ओपी नागर को ज्ञापन सौपा है। इस पर उचित कार्रवाई का आश्वासन CMO ने दिया है।