सुसनेर: ग्राम पंचायत मैना में जिला स्तरीय वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित, जिले के अधिकारियों ने 20 बीघा भूमि में लगाए 2100 पौधे
आज शुक्रवार को जिला प्रशासन द्वारा ग्राम पंचायत मैना में जिला स्तरीय वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें ADM आरपी यादव, जिला पंचायत CEO हरसिमरनप्रीत कोर, MLA भैरोसिंह परिहार बापु, SDM मिलिंद ढोके ने पर्यावरण संरक्षण के लिए 20 बीघा बंजर व पथरीली भूमि पर 2100 पोधे रोपित कर वृक्षो का महत्व बताते हुए सभी को सम्बोधित कर पर्यावरण के प्रति जागरूक भी किया।