सुसनेर: नाहरखेड़ा में विवाद में घायल हुए व्यक्ति की मौत, बेटे ने पुलिस पर लगाया शिकायत दर्ज करने में लापरवाही का आरोप
गत रात्रि में नाहरखेड़ा में विवाद के दौरान घायल हुए होकमसिंह की मौत हो जाने के बाद मामला गरमा गया है। होकम सिंह के बेटे जितेंद्र सिंह ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि पुलिसकर्मी ने काफी देर तक लापरवाही पूर्वक अभद्र व्यवहार करते हुए शिकायत दर्ज नहीं कि इस दौरान उसके पिताजी की हालत और बिगड़ गई उसके बाद उसे अस्पताल लाया गया और आगर रेफर के दौरान मौत हो गई।