सुसनेर: शुक्रवारिया में दुकान से सामान ले जाने के बाद ₹23500 नहीं देने पर पीड़ित दुकानदार ने शख्स के खिलाफ थाने में की शिकायत
20 दिन पूर्व खेरिया करनालिया निवासी ईश्वरसिंह शुक्रवारिया बाजार के दुकानदार निलेश पिता कोमलचन्द्र जैन की दुकान से ₹23500 में 30 बोरी खाद लेकर गया था और बोला था की अभी फोन पे करवाता हूँ। किंतु आज तक रुपये नही दिए, मांगने पर विवाद करने पर पीड़ित दुकानदार ने थाने में शिकायत की तो पुलिस द्वारा ईश्वरसिंह को जांच के लिये थाने ले जाया गया है पूछताछ की जा रही है।