सुसनेर: मालीपुरा की धर्मशाला में क्षेत्रवासियों की खुशहाली के लिये किया गया खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन
बुधवार की रात्रि में मालीपुरा स्थित फूलमाली समाज की धर्मशाला में क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कामना को लेकर खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमे बाबा की ज्योत जलाकर के उनका आकर्षक श्रृंगार कर 56 भोग लगाया गया। यहा पर स्थानीय भजन गायकों के द्वारा एक से बढ़कर भाव के भजनो की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम के समापन अवसर पर आरती कर प्रसादी का वितरण किया गया।