तिरोड़ी: सुकली में संगोष्ठी का आयोजन, एक-एक बूंद पानी बचाने की दिलाई शपथ
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा तिरोड़ी तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुकली में जल संरक्षण और संवर्धन को लेकर संगोष्ठी, जल चौपाल और सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुक्रवार की सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक यह आयोजन चला। यहां पर जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत स्वैच्छिकता और सामुदायिक सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया।