मांझा: मांझा थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर 500 लीटर अवैध शराब बरामद की, मौके पर नष्ट
गोपालगंज जिले के माझा थाना क्षेत्र से पुलिस ने छापेमारी कर रविवार की दोपहर 3:00 बजे 500 लीटर अवैध अर्ध निर्मित शराब बरामद किया है। वही बरामद किए गए अवैध अर्ध निर्मित शराब को पुलिस ने मौके पर ही नष्ट कर दिया है। बताया जाता है कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्यवाही की है। इसकी जानकारी मांझा थाना अध्यक्ष ने दी है।