पुन्हाना: दूषित पेयजल सप्लाई से नाराज लोगों ने पुन्हाना जन स्वास्थ्य विभाग कार्यालय पर किया मटका फोड़ प्रदर्शन
Punahana, Nuh | Apr 4, 2024 वही नाराज दर्जन भर से अधिक महिलाओं ने विभाग कार्यालय में जाकर मटके फोड़े। लगभग 2 घंटे बाद विभाग के एसडीओ द्वारा पेयजल सप्लाई को दुरुस्त करने के वायदे के बाद नाराज लोग शांत हुए और अपने घर लौट गए। शहर के लोगों ने बताया कि वे शहर में पिछले काफी दिनों से गंदे पानी की सप्लाई की समस्या से जूझ रहे हैं। घरों में नाली का गंदा पानी व कीचड़युक्त पानी सप्लाई हो रहा है।