पुन्हाना: पुन्हाना नगर पालिका प्रशासन ने पुलिस की सहायता से हटाया करीब 30 एकड़ कृषि योग्य भूमि से अवैध कब्जा
Punahana, Nuh | Apr 3, 2024 पुन्हाना नगरपालिका सचिव जतिन्द्र शर्मा ने बताया कि पिछले वर्ष किन्हीं कारणों से नगर पालिका की कृषि योग्य भूमि का पट्टा नहीं छूट पाया था, जिस पर कुछ पुराने पट्टेदारों व अन्य लोगों ने अवैध रूप से फसल बो रखी थी। जिन्हें नगरपालिका प्रशासन द्वारा बार-बार नोटिस दिया गया। परंतु उन्होंने अवैध रूप से बोई हुई फसल को नहीं काटा। जिसके बाद आज यह कार्रवाई की गई है ।