पुन्हाना: स्कूलों को जीरो ड्रॉप आउट करने के लिए जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने पुन्हाना के स्कूलों का किया निरीक्षण
Punahana, Nuh | Apr 3, 2024 जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने पुन्हाना के स्कूलों का निरीक्षण कर स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों, अभिभावकों, धर्म गुरुओं से बातचीत की। उन्होंने कहा कि यदि ज्यादा से ज्यादा बच्चों का स्कूल में दाखिला करवाएं और प्रतिदिन समय से बच्चों को स्कूल भेजें तो जिले की तकदीर बदल सकते हैं। शिक्षा से हम जीवन स्तर को ऊपर उठा सकते हैं।