पुन्हाना: पुन्हाना, नगीना, तावडू, नूंह और फिरोजपुर झिरका में बिना मान्यता प्राप्त चल रहे 70 स्कूल, शिक्षा विभाग ने जारी की सूची
Punahana, Nuh | Apr 3, 2024 विभाग द्वारा जारी की गई सूची में से यदि किसी स्कूल के पास मान्यता है तो वह शुक्रवार तक अपने खंड शिक्षा अधिकारी के पास दस्तावेज जमा करा सकता है। इन स्कूलों पर कार्रवाई के लिए संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी किए जा चुके हैं। बिना मान्यता के चल रहे निजी स्कूलों पर अभियान चलाकर जल्द कार्रवाई होने जा रही है।