पुन्हाना: उलेटा गांव में श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन पर निकाली गई कलश यात्रा, जगह–जगह हुई पुष्प वर्षा
Punahana, Nuh | Apr 4, 2024 उलेटा गांव में श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक प्रताप सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर कथा आयोजकों द्वारा कथावाचक श्री कुंज बिहारी दास जी व विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया गया। श्रीमद्भागवत कथा के मुख्य आयोजक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश मंत्री सुनील भारद्वाज ने बताया कि यह आयोजन 7 अप्रैल 2024 तक चलेगा।