भीलवाड़ा: चपरासी कॉलोनी में बात करने का बहाना कर युवक को घर बुलाया, दरवाजा खोलते ही रिश्तेदारों ने चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला
भीलवाड़ा शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित चपरासी कॉलोनी में मंगलवार को पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर उसके ही घर में घुसकर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।