Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

DHAR - सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद धार में जुम्मे की नमाज को लेकर असमंजस,आदेश अनुसार खसरा नंबर 596 पर नमाज को लेकर प्रशासन के द्वारा अभी भी असमंजस जाहिर किया जा रहा है वही 611 पर नमाज पढ़ने की कोशिश से स्थानीय रहे वासियों ने विरोध दर्ज कराया #dharnews #bhojshala #supremecourt #BreakingNews

Dhar, Dhar | Jul 31, 2026

MORE NEWS

जैसलमेर में शहीद मेजर हमजा आरिफ को इंदौर में अंतिम विदाई ,एक महीने पहले हुई थी शादी 
#indore #indianarmy #jeslmer #mejar #armydeath

जैसलमेर में शहीद मेजर हमजा आरिफ को इंदौर में अंतिम विदाई ,एक महीने पहले हुई थी शादी #indore #indianarmy #jeslmer #mejar #armydeath

Dhar, Dhar | Aug 3, 2026

खाद्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध अभियान जारी
---
307 लीटर संदिग्ध घी एवं 88 किलो बिना एक्सपायरी तिथि का इंटरएस्टरीफाइड फेट जब्त
----
      कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना के निर्देशानुसार एवं आयुक्त खाद्य सुरक्षा, मध्यप्रदेश के आदेशानुसार खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है।
       इसी क्रम में 31 जुलाई 2026 को खाद्य सुरक्षा प्रशासन के दल ने ग्राम गुजरी, तहसील धरमपुरी स्थित महेश्वरी ट्रेडर्स का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थोक विक्रय के लिए विभिन्न पैकिंग में श्रीमूल ब्रांड घी तथा प्रभूजी ब्रांड इंटरएस्टरीफाइड फेट उपलब्ध पाया गया। संदेह के आधार पर श्रीमूल ब्रांड घी के 15 किलोग्राम टीन पैक, एक किलोग्राम, 200 मिली तथा 30 मिली पाउच पैकिंग एवं प्रभूजी ब्रांड इंटरएस्टरीफाइड फेट के नमूने जांच के लिए लिए गए।
       निरीक्षण के दौरान शेष 307 लीटर श्रीमूल ब्रांड घी, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 54 हजार 482 रुपये है तथा 88 किलोग्राम प्रभूजी ब्रांड इंटरएस्टरीफाइड फेट, जिसकी अनुमानित कीमत 39 हजार 180 रुपये है, जब्त कर आगामी आदेश तक विक्रेता की सुपुर्दगी में रखा गया।
        अभियान के तहत ग्राम लेबड़ स्थित जय महाकाल डेयरी से मिश्रित दूध, सांवरिया डेयरी से मिश्रित दूध एवं घी, घाटाबिल्लौद स्थित श्रीहरि डेयरी से पनीर, महाकाल डेयरी से घी एवं दही तथा बालाजी इंटरप्राइजेस से अरिहंत ब्रांड घी के नमूने भी जांच के लिए लिए गए। प्राप्त शिकायत के आधार पर धार स्थित बम-बम स्वीट्स से मलाई बर्फी, शक्कर बूरा एवं कोकोनट पाउडर के नमूने भी संग्रहित किए गए।
       सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा गया है। जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
      इससे पूर्व 30 जुलाई 2026 को खाद्य सुरक्षा प्रशासन की चलित खाद्य प्रयोगशाला द्वारा शासकीय माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर, शासकीय आदर्श आवासीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मांडव रोड तथा शासकीय नवीन हाईस्कूल धरावरा में खाद्य सुरक्षा एवं मिलावट से बचाव विषयक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को दैनिक उपयोग के खाद्य पदार्थों में मिलावट की पहचान, सरल परीक्षण विधियों तथा पैक्ड खाद्य सामग्री खरीदते समय निर्माण तिथि, एक्सपायरी तिथि, बैच नंबर, एफएसएसएआई लोगो एवं लाइसेंस नंबर की जांच करने के संबंध में जानकारी दी गई।
     चलित खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से शहर के होटल, रेस्टोरेंट एवं डेयरी संचालकों को भी वर्षा ऋतु में विशेष सावधानी बरतने, स्वच्छता बनाए रखने, खाद्य पदार्थों को ढंककर रखने, खाद्य पदार्थों का सुरक्षित भंडारण, व्यक्तिगत स्वच्छता, खाद्य तेल का तीन बार से अधिक उपयोग नहीं करने, अखाद्य रंगों का उपयोग नहीं करने, फलों को पकाने के लिए कार्बाइड का उपयोग नहीं करने तथा जूस में कृत्रिम रंग एवं सैक्रीन का उपयोग नहीं करने के संबंध में जागरूक किया गया।
       इस कार्यवाही में अभिहित अधिकारी सचिन लौगरिया, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी निर्मला सोमकुंवर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर. जी. माऊटा एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभाष खेडकर सहित खाद्य सुरक्षा प्रशासन का दल उपस्थित रहा।
Jansampark Madhya Pradesh

खाद्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध अभियान जारी --- 307 लीटर संदिग्ध घी एवं 88 किलो बिना एक्सपायरी तिथि का इंटरएस्टरीफाइड फेट जब्त ---- कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना के निर्देशानुसार एवं आयुक्त खाद्य सुरक्षा, मध्यप्रदेश के आदेशानुसार खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में 31 जुलाई 2026 को खाद्य सुरक्षा प्रशासन के दल ने ग्राम गुजरी, तहसील धरमपुरी स्थित महेश्वरी ट्रेडर्स का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थोक विक्रय के लिए विभिन्न पैकिंग में श्रीमूल ब्रांड घी तथा प्रभूजी ब्रांड इंटरएस्टरीफाइड फेट उपलब्ध पाया गया। संदेह के आधार पर श्रीमूल ब्रांड घी के 15 किलोग्राम टीन पैक, एक किलोग्राम, 200 मिली तथा 30 मिली पाउच पैकिंग एवं प्रभूजी ब्रांड इंटरएस्टरीफाइड फेट के नमूने जांच के लिए लिए गए। निरीक्षण के दौरान शेष 307 लीटर श्रीमूल ब्रांड घी, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 54 हजार 482 रुपये है तथा 88 किलोग्राम प्रभूजी ब्रांड इंटरएस्टरीफाइड फेट, जिसकी अनुमानित कीमत 39 हजार 180 रुपये है, जब्त कर आगामी आदेश तक विक्रेता की सुपुर्दगी में रखा गया। अभियान के तहत ग्राम लेबड़ स्थित जय महाकाल डेयरी से मिश्रित दूध, सांवरिया डेयरी से मिश्रित दूध एवं घी, घाटाबिल्लौद स्थित श्रीहरि डेयरी से पनीर, महाकाल डेयरी से घी एवं दही तथा बालाजी इंटरप्राइजेस से अरिहंत ब्रांड घी के नमूने भी जांच के लिए लिए गए। प्राप्त शिकायत के आधार पर धार स्थित बम-बम स्वीट्स से मलाई बर्फी, शक्कर बूरा एवं कोकोनट पाउडर के नमूने भी संग्रहित किए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा गया है। जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इससे पूर्व 30 जुलाई 2026 को खाद्य सुरक्षा प्रशासन की चलित खाद्य प्रयोगशाला द्वारा शासकीय माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर, शासकीय आदर्श आवासीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मांडव रोड तथा शासकीय नवीन हाईस्कूल धरावरा में खाद्य सुरक्षा एवं मिलावट से बचाव विषयक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को दैनिक उपयोग के खाद्य पदार्थों में मिलावट की पहचान, सरल परीक्षण विधियों तथा पैक्ड खाद्य सामग्री खरीदते समय निर्माण तिथि, एक्सपायरी तिथि, बैच नंबर, एफएसएसएआई लोगो एवं लाइसेंस नंबर की जांच करने के संबंध में जानकारी दी गई। चलित खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से शहर के होटल, रेस्टोरेंट एवं डेयरी संचालकों को भी वर्षा ऋतु में विशेष सावधानी बरतने, स्वच्छता बनाए रखने, खाद्य पदार्थों को ढंककर रखने, खाद्य पदार्थों का सुरक्षित भंडारण, व्यक्तिगत स्वच्छता, खाद्य तेल का तीन बार से अधिक उपयोग नहीं करने, अखाद्य रंगों का उपयोग नहीं करने, फलों को पकाने के लिए कार्बाइड का उपयोग नहीं करने तथा जूस में कृत्रिम रंग एवं सैक्रीन का उपयोग नहीं करने के संबंध में जागरूक किया गया। इस कार्यवाही में अभिहित अधिकारी सचिन लौगरिया, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी निर्मला सोमकुंवर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर. जी. माऊटा एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभाष खेडकर सहित खाद्य सुरक्षा प्रशासन का दल उपस्थित रहा। Jansampark Madhya Pradesh

Dhar, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026

कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने कन्या शिक्षा परिसर में बच्चों के माता-पिता से किया सीधा संवाद
---
विद्यार्थियों की रुचि के अनुरूप करियर काउंसलिंग कराने पर दिया जोर
----
      कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने शनिवार को कन्या शिक्षा परिसर धार का भ्रमण कर विद्यार्थियों के माता-पिता एवं अभिभावकों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों की शिक्षा, गणवेश, पाठ्य पुस्तकों की उपलब्धता, आवास, भोजन, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में अभिभावकों से विस्तार से चर्चा कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने।
      संवाद के दौरान अभिभावकों ने परिसर में पेयजल की समस्या से कलेक्टर को अवगत कराया। इस पर कलेक्टर श्री मीना ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि पानी की समस्या का शीघ्र एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
      कलेक्टर श्री मीना ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष बल देते हुए अधिकारियों एवं शिक्षकों को निर्देश दिए कि प्रत्येक विद्यार्थी की रुचि, योग्यता एवं क्षमता के अनुरूप करियर काउंसलिंग कराई जाए। उन्होंने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों के साथ नियमित संवाद करें, उनकी रुचियों को समझें और यह जानने का प्रयास करें कि वे भविष्य में क्या बनना चाहते हैं। बच्चों की पसंद, क्षमता और सपनों के अनुरूप उन्हें प्रोत्साहित एवं मार्गदर्शन देने से उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे अपने लक्ष्य को बेहतर ढंग से प्राप्त कर सकेंगे।
     उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सुरक्षित, प्रेरणादायक एवं सुविधायुक्त वातावरण उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। अभिभावकों द्वारा दिए गए सुझावों एवं समस्याओं पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।
      इस दौरान सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती पारुल जैन, जिला शिक्षा अधिकारी श्री पुष्पेंद्र सस्तिया सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh

कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने कन्या शिक्षा परिसर में बच्चों के माता-पिता से किया सीधा संवाद --- विद्यार्थियों की रुचि के अनुरूप करियर काउंसलिंग कराने पर दिया जोर ---- कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने शनिवार को कन्या शिक्षा परिसर धार का भ्रमण कर विद्यार्थियों के माता-पिता एवं अभिभावकों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों की शिक्षा, गणवेश, पाठ्य पुस्तकों की उपलब्धता, आवास, भोजन, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में अभिभावकों से विस्तार से चर्चा कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। संवाद के दौरान अभिभावकों ने परिसर में पेयजल की समस्या से कलेक्टर को अवगत कराया। इस पर कलेक्टर श्री मीना ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि पानी की समस्या का शीघ्र एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। कलेक्टर श्री मीना ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष बल देते हुए अधिकारियों एवं शिक्षकों को निर्देश दिए कि प्रत्येक विद्यार्थी की रुचि, योग्यता एवं क्षमता के अनुरूप करियर काउंसलिंग कराई जाए। उन्होंने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों के साथ नियमित संवाद करें, उनकी रुचियों को समझें और यह जानने का प्रयास करें कि वे भविष्य में क्या बनना चाहते हैं। बच्चों की पसंद, क्षमता और सपनों के अनुरूप उन्हें प्रोत्साहित एवं मार्गदर्शन देने से उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे अपने लक्ष्य को बेहतर ढंग से प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सुरक्षित, प्रेरणादायक एवं सुविधायुक्त वातावरण उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। अभिभावकों द्वारा दिए गए सुझावों एवं समस्याओं पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती पारुल जैन, जिला शिक्षा अधिकारी श्री पुष्पेंद्र सस्तिया सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। Jansampark Madhya Pradesh

Dhar, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026

कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में ली बैठक
---
7 अगस्त 2026 से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान
----

आमजन की शिकायतों के त्वरित निराकरण एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व
-----
       कलेक्टर राजीव रंजन मीना ने कलेक्टर सभाकक्ष में बैठक ली। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के अंतर्गत क्षेत्र भ्रमण, निरीक्षण एवं जन-संवाद के माध्यम से आमजन की शिकायतों के त्वरित निराकरण, शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की मॉनिटरिंग तथा लोक सेवाओं का समय-सीमा में प्रदाय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 7 अगस्त 2026 से 8 जनवरी 2027 तक अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत प्रत्येक सप्ताह शुक्रवार को विभिन्न विकासखंडों में जनसंवाद, निरीक्षण एवं समस्या निराकरण की गतिविधियां आयोजित होंगी।
       कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने अभियान के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इसके साथ ही अभियान के सफल संचालन के लिए विभिन्न अधिकारियों को दायित्व सौंपते हुए आदेश जारी किए हैं।
       जिला स्तर पर अपर कलेक्टर श्री संजीव केशव पाण्डेय सहित संयुक्त कलेक्टरों को नोडल अधिकारी बनाया गया है। विकासखंड स्तर पर संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नोडल अधिकारी तथा संबंधित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। समस्त अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को निरीक्षण रोस्टर बनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। समस्त विभागों को अपनी-अपनी योजनाओं के अंतर्गत लक्ष्य निर्धारित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
       अभियान के तहत निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 7 अगस्त को धार, 14 अगस्त को कुक्षी, 21 अगस्त को सरदारपुर, 18 सितंबर को मनावर, 25 सितंबर को धरमपुरी, 9 अक्टूबर को तिरला, 16 अक्टूबर को नालछा, 23 अक्टूबर को डही, 30 अक्टूबर को निसरपुर, 6 नवंबर को बाग, 13 नवंबर को उमरबन, 20 नवंबर को गंधवानी, 27 नवंबर को मुलथान, 4 दिसंबर को धामनोद, 11 दिसंबर को राजोद, 18 दिसंबर को पीथमपुर तथा 8 जनवरी 2027 को मांडव में क्षेत्र भ्रमण, निरीक्षण एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
      अभियान के दौरान समस्त विभागों को निर्देशित किया गया है कि वे अपनी-अपनी योजनाओं के हितग्राहियों को पूर्व से चिन्हित कर शिविरों में उपस्थित कराते हुए उन्हें योजनाओं का लाभ मौके पर ही प्रदान करना सुनिश्चित करें। साथ ही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं जनसुनवाई की लंबित शिकायतों, लोक सेवा गारंटी अधिनियम के प्रकरणों, अविवादित नामांतरण, सीमांकन एवं बंटवारा, न्यायालयीन आदेशों के पालन, किसान फार्मर आईडी, आयुष्मान कार्ड, समग्र आईडी ई-केवाईसी, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, आंगनवाड़ी सेवाओं, स्वास्थ्य संस्थानों, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों, खाद-बीज की उपलब्धता तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली सहित विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
       इसके अतिरिक्त सड़कों, तालाबों, अमृत सरोवरों, बांधों, जल जीवन मिशन की संरचनाओं, शासकीय भवनों एवं अन्य सार्वजनिक परिसंपत्तियों का निरीक्षण किया जाएगा। आईटीआई, मेडिकल कॉलेज, प्राथमिक सहकारी समितियों, तहसीलों, कृषि उपज मंडियों, पुलिस थानों, लोक सेवा केन्द्रों, छात्रावासों, आश्रमों एवं औद्योगिक क्षेत्रों सहित विभिन्न शासकीय संस्थानों का निरीक्षण भी किया जाएगा। खाद-बीज विक्रेताओं, गैस गोदामों, पेट्रोल पंपों, विस्फोटक एवं पटाखा लाइसेंसधारियों, शस्त्र विक्रेताओं तथा निजी विद्यालयों का भी निरीक्षण किया जाएगा। साथ ही कानून-व्यवस्था, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, संबल योजना एवं अन्य हितग्राहीमूलक योजनाओं की समीक्षा कर स्थानीय स्तर पर चिन्हित प्रमुख समस्याओं के निराकरण की कार्रवाई की जाएगी।
      कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अभियान अवधि में प्रत्येक जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए तथा अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी विभाग निर्धारित दायित्वों का समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पालन सुनिश्चित करें।
Jansampark Madhya Pradesh

कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में ली बैठक --- 7 अगस्त 2026 से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान ---- आमजन की शिकायतों के त्वरित निराकरण एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व ----- कलेक्टर राजीव रंजन मीना ने कलेक्टर सभाकक्ष में बैठक ली। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के अंतर्गत क्षेत्र भ्रमण, निरीक्षण एवं जन-संवाद के माध्यम से आमजन की शिकायतों के त्वरित निराकरण, शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की मॉनिटरिंग तथा लोक सेवाओं का समय-सीमा में प्रदाय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 7 अगस्त 2026 से 8 जनवरी 2027 तक अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत प्रत्येक सप्ताह शुक्रवार को विभिन्न विकासखंडों में जनसंवाद, निरीक्षण एवं समस्या निराकरण की गतिविधियां आयोजित होंगी। कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने अभियान के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इसके साथ ही अभियान के सफल संचालन के लिए विभिन्न अधिकारियों को दायित्व सौंपते हुए आदेश जारी किए हैं। जिला स्तर पर अपर कलेक्टर श्री संजीव केशव पाण्डेय सहित संयुक्त कलेक्टरों को नोडल अधिकारी बनाया गया है। विकासखंड स्तर पर संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नोडल अधिकारी तथा संबंधित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। समस्त अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को निरीक्षण रोस्टर बनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। समस्त विभागों को अपनी-अपनी योजनाओं के अंतर्गत लक्ष्य निर्धारित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान के तहत निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 7 अगस्त को धार, 14 अगस्त को कुक्षी, 21 अगस्त को सरदारपुर, 18 सितंबर को मनावर, 25 सितंबर को धरमपुरी, 9 अक्टूबर को तिरला, 16 अक्टूबर को नालछा, 23 अक्टूबर को डही, 30 अक्टूबर को निसरपुर, 6 नवंबर को बाग, 13 नवंबर को उमरबन, 20 नवंबर को गंधवानी, 27 नवंबर को मुलथान, 4 दिसंबर को धामनोद, 11 दिसंबर को राजोद, 18 दिसंबर को पीथमपुर तथा 8 जनवरी 2027 को मांडव में क्षेत्र भ्रमण, निरीक्षण एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के दौरान समस्त विभागों को निर्देशित किया गया है कि वे अपनी-अपनी योजनाओं के हितग्राहियों को पूर्व से चिन्हित कर शिविरों में उपस्थित कराते हुए उन्हें योजनाओं का लाभ मौके पर ही प्रदान करना सुनिश्चित करें। साथ ही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं जनसुनवाई की लंबित शिकायतों, लोक सेवा गारंटी अधिनियम के प्रकरणों, अविवादित नामांतरण, सीमांकन एवं बंटवारा, न्यायालयीन आदेशों के पालन, किसान फार्मर आईडी, आयुष्मान कार्ड, समग्र आईडी ई-केवाईसी, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, आंगनवाड़ी सेवाओं, स्वास्थ्य संस्थानों, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों, खाद-बीज की उपलब्धता तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली सहित विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इसके अतिरिक्त सड़कों, तालाबों, अमृत सरोवरों, बांधों, जल जीवन मिशन की संरचनाओं, शासकीय भवनों एवं अन्य सार्वजनिक परिसंपत्तियों का निरीक्षण किया जाएगा। आईटीआई, मेडिकल कॉलेज, प्राथमिक सहकारी समितियों, तहसीलों, कृषि उपज मंडियों, पुलिस थानों, लोक सेवा केन्द्रों, छात्रावासों, आश्रमों एवं औद्योगिक क्षेत्रों सहित विभिन्न शासकीय संस्थानों का निरीक्षण भी किया जाएगा। खाद-बीज विक्रेताओं, गैस गोदामों, पेट्रोल पंपों, विस्फोटक एवं पटाखा लाइसेंसधारियों, शस्त्र विक्रेताओं तथा निजी विद्यालयों का भी निरीक्षण किया जाएगा। साथ ही कानून-व्यवस्था, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, संबल योजना एवं अन्य हितग्राहीमूलक योजनाओं की समीक्षा कर स्थानीय स्तर पर चिन्हित प्रमुख समस्याओं के निराकरण की कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अभियान अवधि में प्रत्येक जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए तथा अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी विभाग निर्धारित दायित्वों का समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पालन सुनिश्चित करें। Jansampark Madhya Pradesh

Dhar, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक धार में बैंक के समस्त क्षेत्राधिकारियों एवं शाखा प्रबंधकों की समीक्षा बैठक मुख्यालय सभाकक्ष मे सम्पन्न हुई। समीक्षा बैठक में बैंक मुख्य कार्यपालन अधिकारी के.के. रायकवार द्वारा सर्वप्रथम सहकारिता में सहकार अंतर्गत दुग्ध समिति एवं उनके सदस्यों के खाते खुलवाने व उनकी मैपिंग किये जाने तथा दुग्ध उत्पादक सहकारी संस्थाओं एवं सदस्यों के बचत खाते शाखाओं में खोलने एवं उनको रूपे डेबिट कार्ड, केसीसी कार्ड एवं माईक्रो एटीएम कार्ड वितरण करने के सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ कार्य करने के निर्देश बैठक में उपस्थित समस्त क्षेत्राधिकारियों शाखा प्रबंधकों को दिये गये है। साथ ही कृषि ऋणों की मांग / वसूली, अमानत संगृहण, खरीफ ऋण वितरण, अग्रिम खाद उठाने हेतु किसानों को अवगत कराने, रूपे डेबिट कार्ड, केसीसी कार्ड, क्यूआर कोड वितरण, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत खरीफ 2026 सैचुरेशन, धारा 84/85 में कार्यवाही एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा एवं अटल पेंशन योजना में दिये गये लक्ष्य अनुसार पूर्ति करने के निर्देश समस्त शाखा प्रबंधकों को दिये गये।
       उक्त बैठक में श्री सौरवसिंह समकारिया विपणन अधिकारी उज्जवल वर्मा, स्थापना प्रभारी विकास लाड, प्रभारी शाखा प्रबंधक अंकित परमार योजना एवं विकास प्रभारी एवं बैंक के समस्त शाखा प्रबंधक एवं मुख्यालय कर्मचारी उपस्थित रहे है।

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक धार में बैंक के समस्त क्षेत्राधिकारियों एवं शाखा प्रबंधकों की समीक्षा बैठक मुख्यालय सभाकक्ष मे सम्पन्न हुई। समीक्षा बैठक में बैंक मुख्य कार्यपालन अधिकारी के.के. रायकवार द्वारा सर्वप्रथम सहकारिता में सहकार अंतर्गत दुग्ध समिति एवं उनके सदस्यों के खाते खुलवाने व उनकी मैपिंग किये जाने तथा दुग्ध उत्पादक सहकारी संस्थाओं एवं सदस्यों के बचत खाते शाखाओं में खोलने एवं उनको रूपे डेबिट कार्ड, केसीसी कार्ड एवं माईक्रो एटीएम कार्ड वितरण करने के सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ कार्य करने के निर्देश बैठक में उपस्थित समस्त क्षेत्राधिकारियों शाखा प्रबंधकों को दिये गये है। साथ ही कृषि ऋणों की मांग / वसूली, अमानत संगृहण, खरीफ ऋण वितरण, अग्रिम खाद उठाने हेतु किसानों को अवगत कराने, रूपे डेबिट कार्ड, केसीसी कार्ड, क्यूआर कोड वितरण, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत खरीफ 2026 सैचुरेशन, धारा 84/85 में कार्यवाही एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा एवं अटल पेंशन योजना में दिये गये लक्ष्य अनुसार पूर्ति करने के निर्देश समस्त शाखा प्रबंधकों को दिये गये। उक्त बैठक में श्री सौरवसिंह समकारिया विपणन अधिकारी उज्जवल वर्मा, स्थापना प्रभारी विकास लाड, प्रभारी शाखा प्रबंधक अंकित परमार योजना एवं विकास प्रभारी एवं बैंक के समस्त शाखा प्रबंधक एवं मुख्यालय कर्मचारी उपस्थित रहे है।

Dhar, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026

DHAR - सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद धार में जुम्मे की नमाज को लेकर असमंजस,आदेश अनुसार खसरा नंबर 596 पर नमाज को लेकर प्रशासन के द्वारा अभी भी असमंजस जाहिर किया जा रहा है वही 611 पर नमाज पढ़ने की कोशिश से स्थानीय रहे वासियों ने विरोध दर्ज कराया #dharnews #bhojshala #supremecourt #BreakingNews - Dhar News