बंजरिया: पीपराकोठी पुलिस ने एक शराब माफिया को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेजा
पीपराकोठी पुलिस एक शराब माफिया को गिरफ्तार कर बुधवार 12 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दी है। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार माफिया थाना क्षेत्र के पण्डितपुर का मदन सहनी है। जिसके ऊपर थाना में कांड संख्या 232/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज था। उस पर पूर्व में भी कांड संख्या 341/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज था। हाल ही में वह जमानत पर जेल से छूट कर आया था।