टीकमगढ़: टीकमगढ़ शहर में सियार ने 6 लोगों को काटकर किया घायल, अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ शहर में एक सियार में छह लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर घायल करदिया। उसके आतंक से लोग डर गए थे। शहर में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई थी। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक मासूम बच्ची भी शामिल है। इस दौरान पुराने बस स्टैंड के पास सियार एक दुकानदार की दुकान में घुस गया।