शिवपुरी नगर: शिवपुरी में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर शिवपुरी स्थित जिला कार्यालय में कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पितृ पुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय से संचालित लाइव प्रसारण को एलईडी के माध्यम से देखा और सुना गया। साथ ही झंडा वंदन किया गया। कार्यालय को फूल-मालाओं से सजाया गया