कटनी नगर: राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने पत्रकारवार्ता में दी जानकारी: 24 अगस्त को निकलेगी कैलाश मानसरोवर मुक्ति संकल्प यात्रा
कैलाश मसनसरोवर मुक्ति संकल्प यात्रा का आयोजन आगामी 24 अगस्त को किया जाना है। इस यात्रा के आयोजन के संबंध में आज रविवार दोपहर 3 बजे दुबे कालोनी के पास स्थित मित्र विहार कॉलोनी भारत तिब्बत सहयोग मंच कार्यालय में मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक गिरिराज किशोर पोद्दार के नेतृव में पत्रकारवार्ता आयोजित की गई।