इटारसी: ढाबा संचालक को चाकू मारने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, जुलूस में मांगी माफी, वीडियो वायरल
इटारसी पुलिस ने नगर पालिका सभापति और भाजपा पार्षद मीरा यादव के बेटे आकाश यादव पर हमला करने के आरोप में छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। जिसका वीडियो बुधवार सुबह करीब 8 बजे सामने आया है वीडियो मंगलवार का बताया जा रहा है पुलिस ने इन आरोपियों का शहर के मुख्य चौराहों पर जुलूस निकाला और उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाई।