खुरई: निशुल्क मसूर बीज वितरण के लिए कृषि विभाग के कार्यालय में दिखा किसानों का हुजूम, किसानों ने अव्यवस्थाओं का लगाया आरोप।
Khurai, Sagar | Nov 2, 2026 सोमवार को किसानों को निशुल्क मसूर के 8 kg के बेग कृषि विभाग कार्यालय में वितरण किये गये, सूचना मिलते ही एक साथ हजारों किसान पहुंच गये, लेकिन वितरण का एक ही काउंटर होने से व्यवस्था बिगड़ गई, किसान लाइन में धक्का मुक्की करते नजर आये, किसानों ने कहाँ कि कई काउंटर बनाने थे, हालांकि शाम 7 बजे SADO राजू चौहान ने बताया कि स्टॉक पर्याप्त है पैकेट सभी को मिल जायेंगे।